आपने अब तक कई तरह के फ्राइड राइस बनाए होंगे पर शायद ही कभी इसे चाइनीज स्टाइल यानी शेजवान के साथ बनाया होगा. शेजवान और पनीर के साथ बनाया गया ये फ्राइड राइस खाने में बहुत ही उम्दा लगता है.
Servings
1 - 2
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1 कटोरी चावल (पका हुआ)
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
5-6 टुकड़े पनीर के
1/4 टीस्पून राई
2 टेबलस्पून शेजवान सॉस, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच पे एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
2
तेल के गरम होते ही राई डालें.
3
राई के चटकते ही प्याज, हरी मिर्च और पनीर डालकर भूनें.
4
पनीर के हल्का गोल्डन ब्राउन होते ही शेजवान सॉस डालकर 2-4 मिनट भूनें.
5
अब चावल और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
6
7 मिनट तक चावल को चलाकर आंच बंद कर दें.
7
तैयार है पनीर शेजवान फ्राइड राइस.
#schezwan paneer fried rice recipe in hindi#paneer#panir#schezwan sauce#indian kitchen#indian recipe