ऐसे बनाइए पनीर शेजवान फ्राइड राइस

ऐसे बनाइए पनीर शेजवान फ्राइड राइस

आपने अब तक कई तरह के फ्राइड राइस बनाए होंगे पर शायद ही कभी इसे चाइनीज स्टाइल यानी शेजवान के साथ बनाया होगा. शेजवान और पनीर के साथ बनाया गया ये फ्राइड राइस खाने में बहुत ही उम्दा लगता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कटोरी चावल (पका हुआ)
  • 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 5-6 टुकड़े पनीर के
  • 1/4 टीस्पून राई
  • 2 टेबलस्पून शेजवान सॉस, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच पे एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही राई डालें.
- राई के चटकते ही प्याज, हरी मिर्च और पनीर डालकर भूनें.
- पनीर के हल्का गोल्डन ब्राउन होते ही शेजवान सॉस डालकर 2-4 मिनट भूनें.
- अब चावल और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
- 5-7 मिनट तक चावल को चलाकर आंच बंद कर दें.
- तैयार है पनीर शेजवान फ्राइड राइस.  
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए पनीर शेजवान फ्राइड राइस एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कटोरी चावल (पका हुआ) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes