चावल पसंद करने वाले अक्सर इसकी वैराइटी खाना चाहते हैं. ऐसे में लेमन राइस ट्राई किए जा सकते हैं.साउथ इंडिया की इस डिश के लिए पहले चावल उबाल कर इनमें तड़का लगाया जाता है.
Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
775 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
300 ग्राम चावल, आधा कप मूंगफली के दाने, सूखी हुई दो साबुत लाल मिर्च, एक चम्मच सफेद उड़द दाल, एक चम्मच सरसों के दाने, एक चम्मच चना दाल, आधी छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, आधी छोटी चम्मच मेथी दाना, तीन चम्मच नींबू का रस, चुटकीभर हींग
10-12 करी पत्ते, एक चम्मच ताजा नारियल कुतरा हुआ, एक चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
चावल को अच्छी तरह धो लें और 20 मिनट के लिए भिगो दें.
2
पानी और चावल में नमक डालकर उबाल लें. जब चावल पक जाएं तो बचा पानी फेंक दें.
3
कड़ाही में तेल गर्म करें और चुटकीभर हींग डाल दें.
4
अब इसमें लाल मिर्च, उड़द दाल, चना दाल और मेथी दाना मिला दें. सारी सामग्री को तब तक मिलाएं, जब तक दाल लाइट ब्राउन न हो जाए.
5
इसमें मूंगफली और सरसों के दाने डाल दें. जब सरसों चटकने लगे तो करी पत्ते डाल दें. करीब आधा मिनट तक इनको फ्राई करें.
6
अब इस सामग्री में पके चावल, नमक, नींबू का रस और हल्दी पाउडर मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.