खाने में स्वादिष्ट लगते हैं ये इमली वाले चावल
चावल का खट्टा-मीठा स्वाद है इमली वाले चावल. यह जायका दक्षिण भारत में बहुत पसंद किया जाता है. अब इस रेसिपी के जरिए आप भी चखें यह स्पेशल टेस्ट.
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- 2 कप पके हुए चावल, एक बड़ी चम्मच उड़द दाल (बिना छिलके वाली), आधा कप मूंगफली के दाने (भुने हुए)
- 4 बड़े चम्मच इमली का पेस्ट
- 2 हरी मिर्च कटी हुईं, एक चम्मच गुड़, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्मच राई, एक चुटकी हींग
- 4 से 5 करी पत्ते
- 2 सूखी लाल मिर्च
- स्वादानुसार नमक, तेल
🍳 विधि
-
1
बर्तन में चावल ठंडे कर लें. फिर चावल पर हल्दी और नमक छिड़कर मिक्स करके रखें.
-
2
गैस पर पैन में तेल गर्म करें. इसमें उड़द दाल और मूंगफली दाने डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करे.
-
3
जब दाल का रंग सुनहरा हो जाए तो इसमें करी पत्ते, राई, हरी मिर्च और लाल मिर्च डालकर एक मिनट तक फ्राई करें.
-
4
अब पैन में हींग, गुड़, इमली का पेस्ट और नमक डालकर मिक्स करें.
-
5
फिर इमली के मिक्सचर को गाढ़ा होने तक पकाएं.
-
6
गैस बंद करके इमली के मिक्सचर को पके हुए चावल मे डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
-
7
लीजिए तैयार हैं जायकेदार इमली के चावल.
#tamarind rice
#tamarind rice recipe
#tamarind rice recipe in hindi
#south indian food
#how to make tamarind rice