दक्षिण भारत की फेमस डिश है टोमैटो राइस. इसे लाल-लाल टमाटर और मसालों से बनाया जाता है.
Servings
2 - 4
★ 3.7
Rating
6 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 कप बासमती चावल
2 कप टमाटर कटे हुए
2-3 प्याज (बारीक कटा हुआ)
1-2 कलियां लहसुन की (बारीक कटी हुईं)
1-2 टुकड़े अदरक (कद्दुकस किए हुए)
2 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टेबलस्पून हल्दी पाउडर
1-2 लौंग, तेल आवश्यकतानुसार, नमक स्वादानुसार, पानी आवश्यकतानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले बासमती चावल को 20 मिनट तक पानी में भिगोकर रख दें.
2
मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में तेल डालकर गरम करें.
3
तेल के गरम होते ही इसमें प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें.
4
इसके बाद लहसुन, लौंग, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अदरक डालकर कड़छी से चलाते हुए पकाएं.
5
अब इसमें कटे टमाटर डालकर भूनें.
6
इसके बाद इसमें चावल और पानी डालकर कूकर का ढक्कन बंदकर 1-2 सीटी में पकाएं.
7
तैयार हैं टोमैटो राइस.
#tomato rice recipe famous south indian dish in hindi#tasty tomato rice recipe in hindi#how to make easy tomato rice recipe in hindi#indian khana#indian kitchen