ये है टोमैटो राइस बनाने की विधि

ये है टोमैटो राइस बनाने की विधि

दक्षिण भारत की फेमस डिश है टोमैटो राइस. इसे लाल-लाल टमाटर और मसालों से बनाया जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप बासमती चावल
  • 2 कप टमाटर कटे हुए
  • 2-3 प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1-2 कलियां लहसुन की (बारीक कटी हुईं)
  • 1-2 टुकड़े अदरक (कद्दुकस किए हुए)
  • 2 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टेबलस्पून हल्दी पाउडर
  • 1-2 लौंग, तेल आवश्यकतानुसार, नमक स्वादानुसार, पानी आवश्यकतानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले बासमती चावल को 20 मिनट तक पानी में  भ‍िगोकर रख दें.
- मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में तेल डालकर गरम करें.
- तेल के गरम होते ही इसमें प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें.
- इसके बाद लहसुन, लौंग, नमक, हल्दी पाउडर,  लाल मिर्च पाउडर, अदरक डालकर कड़छी  से चलाते हुए पकाएं.
- अब इसमें कटे टमाटर डालकर भूनें.
- इसके बाद इसमें चावल और पानी डालकर कूकर का ढक्कन बंदकर 1-2 सीटी में पकाएं.
- तैयार हैं टोमैटो राइस.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (6 ratings)
3.7 avg from 6 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ये है टोमैटो राइस बनाने की विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप बासमती चावल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes