Full Version →

ऐसे बनाइए जाफरानी पुलाव

राइस वेज

चावल का एक शाही अंदाज है लजीज जाफरानी पुलाव. घर में मेहमान आए हों या कोई खास मौका हो तो इस रेसिपी को तैयार कर सकते है.

Servings
1 - 2
★ 4
Rating
240 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    चावल को धोकर 10 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखें.
  2. 2
    केसर को दूध में डालकर रखें.
  3. 3
    कड़ाही में थोड़ा तेल डालकर गैस पर गर्म करें. इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करके प्लेट में निकाल लें.
  4. 4
    अब पैन में तेल डालकर गैस पर गर्म करें. इसमें जीरा, तेज पत्ता, दालचीनी, इलायची और लौंग डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
  5. 5
    जब जीरा तड़कने लगे तो इसमें काजू, बादाम, अखरोट, पिस्ता और किशमिश डालकर धीमी आंच पर एक मिनट पकाएं.
  6. 6
    इसके बाद पैन में लहसुन-अदरक पेस्ट, धनिया, जीरा पाउडर और चीनी डालकर मिक्स करके एक मिनट पकाएं.
  7. 7
    अब गैस बंद कर दें. फिर कूकर में आवश्यकतानुसार पानी के साथ चावल डालकर गैस पर पकने रखें.
  8. 8
    इसके बाद कूकर में फ्राइड प्याज, दूध में भीगा केसर, पुदीना पत्तियां, फ्राइड मसाले और मेवे का मिश्रण डालकर इसका ढक्कन लगा दें.
  9. 9
    अब कूकर में एक सीटी आने के बाद आंच धीमी कर दें. जब दूसरी सीटी आ जाए तो गैस बंद कर दें.
  10. 10
    कूकर का प्रेशर खत्म होने पर इसका ढक्कन खोलकर पुलाव में अनारदाने, अंगूर और सेब डालकर मिलाएं.
  11. 11
    तैयार है जाफरानी पुलाव. इसे धनिया पत्तियों और सूखे मेवों से गार्निश करके सर्व करें.
#zafrani pulao #zafrani pulao recipe #zafrani pulao at home #zafrani pulao recipe easy #zafrani pulao ki recipe #recipe of zafrani pulao #zafrani pulao recipe in hindi #how to make zafrani pulao #zafrani pulao kaise banate hai #zafrani pulao kaise banate h
View Full Version