Full Version →

बीन्स और तिल का सलाद

सलाद वेज

सलाद स्वास्थ के लिए फायदेमंद होने के साथ ही खाने का जायका भी बढ़ा देते हैं. बीन्स और तिल का सलाद खाने में तो स्वादिष्ट लगता ही है साथ ही ये बहुत फायदेमंद भी है.

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
48 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    बीन्स को अच्छी तरह धो लीजिए. एक ओर से बीन्स को साफ कर लीजिए. बीन्स की डंठल को साफ कर लीजिए पर उन्हें हटाइए नहीं.
  2. 2
    लंबे साइज के बीन्स को तिरछा-तिरछा काट लीजिए.
  3. 3
    बहुत ज्यादा छोटे टुकड़े मत कीजिए.
  4. 4
    कटे बीन्स में आधा चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए. ताकि इनका रंग बना रहे.
  5. 5
    नमक मिले हुये बीन्स को 4-6 मिनट तक स्टीम कर लीजिये. पर बहुत ज्यादा स्टीम न करें.
  6. 6
    कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में तिल डालकर हल्का सा भूनिये.
  7. 7
    तिल भूनने के बाद, स्टीम्ड बीन्स और नमक डाल कर कुछ मिनट तक लगातार कलछी से चलाते हुये भूनें.
  8. 8
    गैस बंद कर दीजिए.
  9. 9
    बीन्स के इस सलाद को सैलेड लीव्स के साथ परोसें.
#til #beans #french beans #recipe in hindi #salad
View Full Version