एवोकाडो का सलाद एक नए ट्विस्ट के साथ बनाया गया है. इसमें एवोकाडो और खीरे को मिक्स करके सलाद बनाया गया है. सलाद में नींबू का रस और शहद डालने से इसका स्वाद खट्टा-मीठा हो गया है, जो बहुत ही स्वादिष्ट लगता है.
Servings
1 - 2
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1 एवोकाडो
1 खीरा
1/4 कप मेयोनीज
1 टेबलस्पून नींबू का रस
1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
1 टीस्पून शहद, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सलाद बनाने के लिए सबसे पहले खीरा और एवोकाडो को छीलकर काट लें.
2
अब एक बर्तन में एवोकाडो और खीरे को डाल दें.
3
इसमें मेयोनीज डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
4
अब शहद, काली मिर्च पाउडर, नींबू का रस और नमक डालकर मिक्स कर लें.
5
तैयार सलाद को सर्व करें. चाहे तो इसे फ्रिज में 20-30 मिनट तक ठंडा करके भी खा सकते हैं.
#avocado salad#cucumber salad#cucumber avocado salad#salad recipe#how to make a salad#avocado salad#simple salad#avocado salad recipe#salad recipes#fresh salad#how to make cucumber salad#avocado#how to make avocado salad#avocado cucumber salad