Full Version →

बहुत हेल्दी है ये ब्रोकोली एग सलाद

सलाद नॉन-वेज

ब्रोकोली की सब्जी तो आपने कई बार खाई होगी पर इसका ऐसा सलाद शायद ही कभी खाया होगा. इसका स्वाद बहुत ही बढ़िया लगता है.

Servings
1 - 2

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन और ब्रोकोली डालकर इसे हल्का उबाल लें और आंच बंद कर दें.
  2. 2
    ब्रोकोली को एक प्लेट में छानकर अलग निकाल लें.
  3. 3
    अब पैन में मीडियम आंच में मक्खन गरम करें.
  4. 4
    मक्खन के गरम होते ही प्याज और लहसुन को हल्का भून लें.
  5. 5
    इनके भुनते ही ब्रोकोली डाल दें.
  6. 6
    ऊपर से काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर दें.
  7. 7
    सबसे आखिर में एक अंडा फोड़कर इसे भुर्जी की तरह चला दें.
  8. 8
    अंडे के भुनते ही ऑरिगैनो डालकर मिक्स कर दें.
  9. 9
    तैयार है ब्रोकोली एग सलाद.   
#how to make broccoli egg salad healthy salad recipe in hindi #broccoli #egg #healthy salad #indian kitchen #indian recipe
View Full Version