पपीता पाचन के लिए बहुत ही अच्छा होता है लेकिन क्या आपको पता है इससे आप एक हेल्दी सलाद भी तैयार कर सकते हैं. जी हां आपने सही सुना कच्चे पपीता और उसमें मूंगफली डालकर आप लो कैलोरी वाला सलाद बना सकते हैं.
Servings
2 - 4
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
आधा हरा पपीता, लहसुन की चार कलियां, दो छोटी लाल और हरी मिर्च, आधा कप गुड़, चार चम्मच नींबू का रस, दो चम्मच सोया सॉस, एक टमाटर, आधा कप बीन्स (टुकड़ों में कटा हुआ), दो बड़ा चम्मच मूंगफली (भुनी हुई)
🍳 विधि
1
सबसे पहले पपीते को पतले-पतले लंबे टुकड़ों में काटकर बर्फ के पानी में भिगाकर रख दें.
2
अब लहसुन, मिर्च, गुड़ अच्छे से कूट लें और इसमें नींबू का रस और सोया सॉस मिलाएं.
3
भुनी हुई मूंगफली डालें औए फिर से पीसें. पेस्ट को गाढ़ा होने से बचाने के लिए इसे चम्मच से चलाते रहें.
4
मूंगफली के अच्छे से पिस जाने के बाद इसमें टमाटर डालकर चलाएं और फिर इसमें बीन्स डालकर हल्का कूटें.
5
अब कटा हुआ पपीता डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
6
तैयार है हरे पपीते का सलाद. ऊपर से कुटी हुई मूंगफली डालकर सर्व करें.
#Green papaya salad with mango dressing Recipe#Is green papaya salad good for you?#How do you make green papaya salad?#Can you eat raw green papaya?#What is green papaya used for?#green papaya salad vegetarian#raw papaya salad indian#vietnamese gree