पोषण से भरपूर है यह हरे पपीते का सलाद

पोषण से भरपूर है यह हरे पपीते का सलाद

पपीता पाचन के लिए बहुत ही अच्छा होता है लेकिन क्या आपको पता है इससे आप एक हेल्दी सलाद भी तैयार कर सकते हैं. जी हां आपने सही सुना कच्चे पपीता और उसमें मूंगफली डालकर आप लो कैलोरी वाला सलाद बना सकते हैं

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा हरा पपीता, लहसुन की चार कलियां, दो छोटी लाल और हरी मिर्च, आधा कप गुड़, चार चम्मच नींबू का रस, दो चम्मच सोया सॉस, एक टमाटर, आधा कप बीन्स (टुकड़ों में कटा हुआ), दो बड़ा चम्मच मूंगफली (भुनी हुई)

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले पपीते को पतले-पतले लंबे टुकड़ों में काटकर बर्फ के पानी में भिगाकर रख दें.
- अब लहसुन, मिर्च, गुड़ अच्छे से कूट लें और इसमें नींबू का रस और सोया सॉस मिलाएं.
- भुनी हुई मूंगफली डालें औए फिर से पीसें. पेस्ट को गाढ़ा होने से बचाने के लिए इसे चम्मच से चलाते रहें.
- मूंगफली के अच्छे से पिस जाने के बाद इसमें टमाटर डालकर चलाएं और फिर इसमें बीन्स डालकर हल्का कूटें.
- अब कटा हुआ पपीता डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
- तैयार है हरे पपीते का सलाद. ऊपर से कुटी हुई मूंगफली डालकर सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पोषण से भरपूर है यह हरे पपीते का सलाद एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा हरा पपीता, लहसुन की चार कलियां, दो छोटी लाल और हरी मिर्च, आधा कप गुड़, चार चम्मच नींबू का रस, दो चम्मच सोया सॉस, एक टमाटर, आधा कप बीन्स (टुकड़ों में कटा हुआ), दो बड़ा चम्मच मूंगफली (भुनी हुई) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes