Full Version →

थाई चिकन सलाद बनाने की विधि

सलाद नॉन-वेज

थाई चिकन सलाद एक हेल्दी सलाद है. चिकन ब्रेस्ट से बना यह सलाद टेस्टी भी है और पौष्टिक भी. आइए जानते हैं कैसे इसे बनाया जाता है.

Servings
1 - 2
★ 4
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    थाई चिकन सलाद बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन लें.
  2. 2
    अब चिकन ब्रेस्ट, काला नमक और पानी डालकर उबालने के लिए रख दें.
  3. 3
    लगभग 20 मिनट तक इसे उबलने दें.
  4. 4
    अब गैस बंद कर दें और चिकन को पानी से निकालककर ठंडा होने के लिए रख दें.
  5. 5
    ठंडा होने के बाद चिकन को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
  6. 6
    अब चिकन को 1-2 घंटे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें.
  7. 7
    इसके बाद लहसुन, तुलसी, धनिया, प्याज को छोटे टुकड़ों में काट लें.
  8. 8
    गैस पर एक पैन में तेल गर्म होने के लिए रख लें.
  9. 9
    तेल के गर्म होते ही इसमें लहसुन और प्याज डाल दें.
  10. 10
    ऊपर से तुलसी, धनिया, पुदिना और लाल मिर्च डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं.
  11. 11
    अब चिकन के टुकड़े डालकर मिलाएं. आंच से उतार लें.
  12. 12
    ऊपर से नमक, नींबू का रस और शहद डालकर लेटिस के पत्ते पर रख दें.
  13. 13
    तैयार थाई चिकन सलाद को सर्व करें.
#thai chicken salad #thai salad #thai salad recipe #salad #chicken salad #thai chicken salad recipe #how to make thai chicken salad #chicken #chicken salad recipe #chicken salad thai style #recipe #thai recipe #healthy chicken salad #thai chicken
View Full Version