टमाटर के देसी भर्ते से मिलता-जुलता स्वाद है टोमैटो साल्सा का. इसके साथ चिप्स का मजा दोगुना हो जाता है. यह खाने में जबरदस्त लगता है.
Servings
1 - 2
★ 4.1
Rating
22 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
4 पके टमाटर
1 टेबलस्पून हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
1 छोटी प्याज
2-3 लहसुन की कलियां, कटी हुई
2-3 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
1/2 नींबू का रस, नमक स्वादानुसार, काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक पैन में एक कप पानी में टमाटर डालकर मीडियम आंच में 10-12 मिनट तक उबाल लें.
2
फिर टमाटर को निकालकर छील लें. फिर इन्हें छोटे टुकड़ों में काटकर एक बाउल में रख लें. (आप चाहें तो चाकू से कट लगाकर भी छील सकते हैं.)
3
अब प्याज को बिना छीले गैस की आंच पर भून लें. जब प्याज फूट जाए, तब इसे 10 मिनट के लिए रख दें और बाद में छीलकर बारीक काट लें.
4
प्याज और अन्य सभी सामग्रियों को एक साथ मिक्स कर के 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें.
5
तय समय के बाद टॉर्टिला चिप्स के साथ टोमैटो साल्सा सर्व करें और खुद भी मजे से खाएं.
6
नोट:
7
आप चाहें तो साल्सा टमाटर के अलावा पाइनएप्पल, मैंगो, ब्लैक बींस, कॉर्न आदि से भी बना सकते हैं.
#tomato salsa#tamatar ka bharta#desi bharta#quick recipe#easy chat recipe#how to make tomato salsa bharta recipe in hindi#indian kitchen#indian recipes#banarasi tamatar chat#tamatar ka bharta#bhurta recipe in hindi#tamatar ki biryani#tomato bir