स्वस्थ और पौष्टिक कुट्टू के आटे का पराठा, जिसे चटनी के साथ या अकेले ही खाया जा सकता है।
Servings
2 - 4
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 कप कुट्टू का आटा
4 मध्यम उबले और छिले हुए आलू
1/2 कप कटा हुआ हरा धनिया
1/4 कप भुनी और कुचली हुई मूंगफली
स्वादानुसार सेंधा नमक
1 टेबलस्पून अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, आवश्यकतानुसार घी
🍳 विधि
1
आलू को कद्दूकस कर लें। हरे धनिये, मूंगफली, सेंधा नमक, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट और कुट्टू का आटा डालकर अच्छी तरह मिलाएं। पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। गीले मलमल के कपड़े से ढककर 15 मिनट के लिए रख दें।
2
आटे को बराबर भागों में बांटकर गोल-गोल लोइयां बना लें।
3
नॉन-स्टिक तवा गरम करें और उस पर थोड़ा घी लगाएं। एक लोई लेकर हाथों को पानी में डुबोकर उसे पतला बेल लें। तवे पर रखें, ऊपर से घी लगाएं, ढककर मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेकें।