आपने ब्रेड पिज्जा , तवा पिज्जा और पिज्जा पराठा का स्वाद तो ले ही लिया है. अब बनाएं दही ब्रेड पिज्जा. यह बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आएगा.
Servings
4 - 6
★ 4
Rating
66 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
6-8 ब्रेड पीस, डेढ़ कप दही
1 कप सूजी
1 प्याज बारीक कटा हुआ
1 टमाटर बारीक कटा हुआ
2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
1 शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
1 छोटा कप हरा धनिया बारीक कटा हुआ
2 बड़ा चम्मच दूध
1 बड़ा चम्मच मलाई
1 छोटा कप घी
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
स्वादानुसार नमक
🍳 विधि
1
सबसे पहले दही में सूजी, दूध और मलाई डालकर अच्छे तरह फेंट लें. ध्यान रहे इसमें कोई गांठ न रह जाए.
2
फेंटने के बाद इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, शिमला मिर्च और हरा धनिया डालकर मिक्स कर लें.
3
अब इस मिश्रण में नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर मिला लें.
4
इसके बाद मध्यम आंच में तवा गर्म करें.
5
जब तक तवा गर्म हो रहा है तो ब्रेड की एक पीस पर एक तरफ मिश्रण लगाएं.
6
अब तवा में घी लगाएं और ब्रेड को दोनों तरफ सेंक लें. ऐसी ही सारी ब्रेड को सेंक लें.
7
दही ब्रेड पिज्जा को सॉस या चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#dahi bread pizza#indian recipe#indian species#tempting dish#indian dish#indian kitchen#indian recipes#how to make dahi bread pizza recipe in hindi#pizza paratha#tawa pizza