दही ब्रेड पिज्जा
Back
स्‍नैक्‍स वेज,पार्टी

दही ब्रेड पिज्जा

आपने ब्रेड पिज्जा , तवा पिज्जा और पिज्जा पराठा का स्वाद तो ले ही लिया है. अब बनाएं दही ब्रेड पिज्जा. यह बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आएगा.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 6-8 ब्रेड पीस, डेढ़ कप दही
  • 1 कप सूजी
  • 1 प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1 टमाटर बारीक कटा हुआ
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा कप हरा धनिया बारीक कटा हुआ
  • 2 बड़ा चम्मच दूध
  • 1 बड़ा चम्मच मलाई
  • 1 छोटा कप घी
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • स्वादानुसार नमक

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 4 - 6
- सबसे पहले दही में सूजी, दूध और मलाई डालकर अच्छे तरह फेंट लें. ध्यान रहे इसमें कोई गांठ न रह जाए.
- फेंटने के बाद इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, शिमला मिर्च और हरा धनिया डालकर मिक्स कर लें.
- अब इस मिश्रण में नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर मिला लें.
- इसके बाद मध्यम आंच में तवा गर्म करें.
- जब तक तवा गर्म हो रहा है तो ब्रेड की एक पीस पर एक तरफ मिश्रण लगाएं.
- अब तवा में घी लगाएं और ब्रेड को दोनों तरफ सेंक लें. ऐसी ही सारी ब्रेड को सेंक लें.
- दही ब्रेड पिज्जा को सॉस या चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (66 ratings)
4 avg from 66 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

दही ब्रेड पिज्जा एक लोकप्रिय वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे 6-8 ब्रेड पीस, डेढ़ कप दही और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes