20 मिनट वाले क्रिस्पी पनीर रोल
चाय के साथ कुछ मजेदार स्वाद चाहते हैं रोल्स बनाइए...पनीर रोल्स...
आवश्यक सामग्री
For 8 - 10
- 2-3 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई, डेढ़ कप कद्दूकस किया पनीर, एक आलू उबला मैश किया हुआ
- 8 स्लाइस व्हाइट ब्रेड, आधा कप ब्रेड क्रम्ब्स
- 2 चम्मच साबुत धनिया
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, तलने के लिए तेल, आधा बड़ा चम्मच चाट मसाला
- स्वादानुसार नमक
🍳 विधि
-
1
एक बाउल में सभी मसाले और पनीर मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें.
-
2
इसके बाद सभी ब्रेड के किनारे काट लें.
-
3
बेलन से सभी ब्रेड को बेल कर पतला कर लें. फिर एक ब्रेड के किनारे पर 1 चम्मच पनीर का मिश्रण रखें और गोल-गोल रोल कर लें.
-
4
अब रोल को दो हिस्से में काट लें और टूथपिक से ब्रेड के किनारे को दबा दें, जिससे ये खुले नहीं. सभी ब्रेड स्लाइस से ऐसे ही रोल्स तैयार कर लें.
-
5
फ्राई पैन में तेल डालकर गरम होने के लिए रखें. जब तेल गरम हो जाए तो इसमें रोल डालकर सुनहरा होने तक फ्राई कर लें.
-
6
तैयार रोल्स को किचन पेपर पर निकालें और मनपसंद चटनी व चाय के साथ सर्व करें.
#how to make paneer rolls recipe in hindi
#bread paneer panir rolls recipe in hindi
#homemade paneer rolls
#banana sandwich
#kele ka sandwich
#banana honey sandwich recipe in hindi
#roti chawal rolls
#poched chicken rollm cinnamon rolls
#indian kitchens
#i