20 मिनट वाले क्रिस्पी पनीर रोल

20 मिनट वाले क्रिस्पी पनीर रोल

चाय के साथ कुछ मजेदार स्वाद चाहते हैं रोल्स बनाइए...पनीर रोल्स...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 10 servings

  • 2-3 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई, डेढ़ कप कद्दूकस किया पनीर, एक आलू उबला मैश किया हुआ
  • 8 स्लाइस व्हाइट ब्रेड, आधा कप ब्रेड क्रम्ब्स
  • 2 चम्मच साबुत धनिया
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, तलने के लिए तेल, आधा बड़ा चम्मच चाट मसाला
  • स्वादानुसार नमक

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 8 - 10
- एक बाउल में सभी मसाले और पनीर मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें.
- इसके बाद सभी ब्रेड के किनारे काट लें.
- बेलन से सभी ब्रेड को बेल कर पतला कर लें. फिर एक ब्रेड के किनारे पर 1 चम्‍मच पनीर का मिश्रण रखें और गोल-गोल रोल कर लें.
- अब रोल को दो हिस्‍से में काट लें और टूथपिक से ब्रेड के किनारे को दबा दें, जिससे ये खुले नहीं. सभी ब्रेड स्लाइस से ऐसे ही रोल्स तैयार कर लें.
- फ्राई पैन में तेल डालकर गरम होने के लिए रखें. जब तेल गरम हो जाए तो इसमें रोल डालकर सुनहरा होने तक फ्राई कर लें.
- तैयार रोल्स को किचन पेपर पर निकालें और मनपसंद चटनी व चाय के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (13 ratings)
4.2 avg from 13 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

20 मिनट वाले क्रिस्पी पनीर रोल एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2-3 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई, डेढ़ कप कद्दूकस किया पनीर, एक आलू उबला मैश किया हुआ और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes