महाराष्ट्र में धनिया पत्ती को कोथिम्बिर के नाम से जाना जाता है. पकवानगली में जानें महाराष्ट्रियन स्टाइल में धनिया पत्ती की वड़ी बनाना...
Servings
2 - 4
★ 4.7
Rating
3 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
डेढ़ कप बारीक कटी हुई धनिया पत्ती
2 कप बेसन, आधा छोटा चम्मच हल्दी, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
1 बड़ा चम्मच बड़ी राई, डेढ़ कप पानी, चुटकीभर हींग, नमक स्वादानुसार, तेल फ्राई करने के लिए
🍳 विधि
1
एक बड़े बर्तन में धनिया पत्ती को सभी सामग्रियों के साथ मिलाकर इसका गाढ़ा पेस्ट बना लें.
2
माइक्रोवेव बॅाउल के अंदर चारों तरफ अच्छी तरह से तेल लगाकर पेस्ट को इसमें डालें और ढक्कन लगा दें. (गोडा मसाला महाराष्ट्रियन मसाला)
3
अब इस मिश्रण को माइक्रोवेव में 3 मिनट तक पकाएं. (महाराष्ट्र की रतलाच्या घर्या)
4
तय समय के बाद चाकू या एक टूथपिक गड़ाकर जरूर चेक कर लें कि मिश्रण पका है या नहीं. अगर यह कच्चा रहता है तो इसे 1 से 2 मिनट तक दोबारा पका लें. (ककड़ी के वड़े)
5
अब स्विच बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने के लिए निकालकर रख दें. (महाराष्ट्र की सोलकढ़ी)
6
ठंडा होने के बाद इसे एक प्लेट में रखें और चौकोर आकार में काट लें. (मसाला भात)
7
धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
8
तेल के गर्म होते ही पैन में राई डालें और इनके चटकते ही वड़ियां डालें और सुनहरा होने तक फ्राई कर लें. (आलू का कीस)
9
कोथिम्बिर वड़ी तैयार है. तिल और करी पत्ते से गार्निश कर सर्व करें.
10
टिप्स
11
मिश्रण को बॅायल करने के लिए आप माइक्रोवेव की जगह प्रेशर कूकर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.