आलू के पराठे और चिकन मटन के कबाब तो आपने कई बार बनाए, खिलाए और खाए होंगे, पर अब बनाइए आलू के कबाब. बनाने में है आसान और खाने में है स्वादिष्ट.
Servings
2 - 4
★ 4
Rating
5 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
दो उबले हुए आलू, दो गाजर (टुकड़ों में कटा हुआ), फ्रेन्च बीन्स 100 ग्राम (टुकड़ों में कटा हुआ), एक प्याज (लंबाई में कटा हुआ), काजू 50 ग्राम, हरी मटर 100 ग्राम, पांच पुदीना पत्ते, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नींबू का एक टुकड़ा, एक बड़ा चम्मच चीनी, एक छोटी कटोरी कॉर्नफ्लोर, नमक स्वादानुसार, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, एक कटोरी हरी चटनी, दो बड़ा चम्मच टोमैटो सॉस, दो क्यूब चीज
🍳 विधि
1
गाजर और फ्रेंच बीन्स को धोकर काट लें और मीडियम आंच में एक पैन मटर के साथ एक सीटी में उबाल लें.
2
सब्जियों के सॉफ्ट होने के बाद आंच बंद कर दें और एक बर्तन में छानकर निकाल लें.
3
अब सभी सब्जियों को आलू और लाल मिर्च के साथ अच्छे से मैश कर लें.
4
दोबारा मीडियम आंच में एक पैन में तेल डालकर गरम होने के लिए रखें.
5
तेल के गरम होते ही प्याज को काटकर सुनहरा होने तक भूनें और इसे तैयार मसाले में मिला लें.
6
काजू और पुदीना बारीक काटें और सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिला लें.
7
अब इसमें नींबू निचोड़कर चीनी और मसाला डालें और थोड़ा भूनकर आंच बंद कर दें.
8
तैयार मिश्रण को ठंडाकर हाथों में लेकर कबाब का शेप दें. अब इन्हे कॉर्नफ्लोर में अच्छी तरह से लपेट लें.
9
एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें और कबाबों को सुनहरा होने तक तलें.
10
तैयार हैं आलू के कबाब. हरी चटनी, सॉस और कद्दूकस चीज के साथ गार्निश कर सर्व करें.
#aloo kebab snacks recipe in hindi#aloo#potatoes#indian kitchen#indian recipe#aloo paratha parantha#aloo pakoda#french fries#how to boil potatoes in microwave#how to boil potatoes properly#how to cut onion without tears