स्नैक्स में जब तक कुछ चटपटा ना मिले तब तक खाने का मजा ही नहीं आता. ऐसे में आलू-पनीर के कबाब का जवाब नहीं. इसे आप आसानी से बना सकते हैं.
Servings
2 - 4
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
2 उबले आलू
1 कप पनीर
2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
1 टीस्पून चम्मच जीरा
1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
2 टेबलस्पून कॉर्न फ्लोर
1 टीस्पून गरम मसाला
1/4 धनिया पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक बर्तन में आलू, पनीर, जीरा, हरी मिर्च, लाल मिर्च, कॉर्न फ्लोर, गरम मसाला, धनिया पाउडर और नमक डालकर मिक्स कर लें.
2
अब हथेलियों को चिकना कर मिश्रण में से थोड़ा भाग लेकर लोइयां बनाएं और इन्हें कबाब का शेप दें.
3
मीडियम आंच में पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
4
तेल के गर्म होते ही कबाब डालकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें.
5
तैयार है आलू-पनीर कबाब. हरी चटनी चटनी के साथ सर्व करें.
#aloo paneer kebab#aloo paneer kebab recipe#aloo paneer kebab recipe easy#recipe of aloo paneer kebab#aloo paneer kebab recipe in hindi#how to make aloo paneer kebab#how to make aloo paneer kebab at home#aloo paneer kebab banane ki recipe#aloo pane