बहुत लजीज लगते हैं ये आलू पनीर कबाब
Back
स्‍नैक्‍स वेज,पार्टी

बहुत लजीज लगते हैं ये आलू पनीर कबाब

स्नैक्स में जब तक कुछ चटपटा ना मिले तब तक खाने का मजा ही नहीं आता. ऐसे में आलू-पनीर के कबाब का जवाब नहीं. इसे आप आसानी से बना सकते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 उबले आलू
  • 1 कप पनीर
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 टीस्पून चम्मच जीरा
  • 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 2 टेबलस्पून कॉर्न फ्लोर
  • 1 टीस्पून गरम मसाला
  • 1/4 धनिया पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक बर्तन में आलू, पनीर, जीरा, हरी मिर्च, लाल मिर्च, कॉर्न फ्लोर, गरम मसाला, धनिया पाउडर और नमक डालकर मिक्स कर लें.
- अब हथेलियों को चिकना कर मिश्रण में से थोड़ा भाग लेकर लोइयां बनाएं और इन्हें कबाब का शेप दें.
- मीडियम आंच में पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- तेल के गर्म होते ही कबाब डालकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें.
- तैयार है आलू-पनीर कबाब. हरी चटनी चटनी के साथ सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बहुत लजीज लगते हैं ये आलू पनीर कबाब एक लोकप्रिय वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे 2 उबले आलू और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,स्‍टार्टर्स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes