किसी भी खास मौके पर आसानी से घर पर बनाए जा सकते हैं स्वाद में बेमिसाल ये आलू पनीर के कोफ्ते. आप इसे यूं ही चाय के साथ भी खा सकते हैं और इसकी ग्रेवी वाली सब्जी भी बना सकते हैं.
Servings
2 - 4
★ 3.5
Rating
6 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
चार आलू (उबले हुए), आधा कप खसखस
150 ग्राम पनीर, दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), तीन बड़ा चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ), एक चौथाई कप कॉर्न फ्लोर, एक कटोरी बारीक कटे काजू और किशमिश, एक छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
आलू पनीर कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलुओं को और पनीर को एक बर्तन में कद्दूकस कर लें.
2
अब इसमें खसखस, अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च, नमक, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, कॉर्नफ्लोर और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. कोफ्ते का मिश्रण तैयार है.
3
मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें.
4
इसी बीच आलू पनीर के मिश्रण का थोड़ा-सा हिस्सा हाथ में लेकर हल्का-सा चपटाकर बीच में काजू -किशमिश भरें और फिए चारों तरफ से गोल बनाते हुए मनचाहे कोफ्ते का आकार दें.
5
इसी तरह सभी कोफ्ते बना लें.
6
तेल गर्म होते ही कोफ्ते डालकर सुनहरा फ्राई कर लें.
7
तैयार है आलू पनीर कोफ्ता. आप इसे चटनी या ऊपर से कच्चा प्याज डालकर भी सर्व कर सकते हैं.
#aloo paneer kofta#aloo paneer ke kofte#aloo paneer kofta recipe#aloo paneer kofta recipe in hindi#recipe of aloo paneer kofta#how to make aloo paneer kofta#how to prepare aloo paneer kofta#aloo paneer kofta easy#vrat recipes for navratri#navratri