आपने अब तक मार्केट में मिलने वाले आलू के चिप्स और दाल के पापड़ तो कई बार तलकर खाए होंगे, पर क्या कभी इसे घर बनाने की सोची है? आलू पापड़ एक ऐसा स्पेशल स्नैक्स है जिसे खाना बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी बहुत पसंद करते हैं. इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं.
Servings
4
★ 3
Rating
6 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
1 किलो उबले आलू, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच जीरा, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
1 प्लास्टिक शीट (पापड़ सुखाने के लिए)
2 प्लास्टिक की पन्नी (पापड़ बनाने के लिए)
🍳 विधि
1
सबसे पहले उबले हुए आलूओं को अच्छे से मैश कर लें.
2
अब इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर और जीरा डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
3
अब पापड़ बनाने के लिए प्लास्टिक की पन्नी पर हल्का सा तेल इसे लगाकर चिकना कर लें.
4
इसके बाद आलू के मिश्रण से छोटी-छोटी बराबर आकार की लोइयां बनाएं.
5
अब चकले पर पन्नी का एक हिस्सा रखकर उस पर आलू की लोइ रखें.
6
अब लोई को पन्नी के दूसरे हिस्से से कवर कर बेलन से हल्के हाथों से बेल लें.
7
बेले हुए पापड़ को प्लास्टिक की शीट डालकर धूप में सुखाएं. शीट को चिकना करना न भूलें.
8
इसी तरह से सभी पापड़ों को बनाकर प्लास्टिक शीट पर रखते जाएं और इन्हें 2-3 दिन तक धूप में सुखा लें.
9
सूखे हुए आलू के पापड़ों को एयरटाइट डिब्बे में बंद कर स्टोर कर लें.
10
अब जब मन चाहे इन्हें फ्राई कर खाएं और खिलाएं.
11
नोट:
12
अगर व्रत के दौरान आप इन्हें खाना चाहते हैं तो मूंगफली का तेल और सेंधा नमक का इस्तेमाल करें.
13
जब तक पापड़ पूरी तरह से कड़क ना हो जाएं इन्हें धूप में सुखाते रहें.
#aloo papad crispy and crunchy recipe in hindi#how to make aalu papad#indian kitchen#indian recipe#aalu fry#aalu chips