बीटरूट और पीनट्स से बनी इस टिक्की का स्वाद जबरदस्त होता है. इसे घर पर बनाना जरा सा भी मुश्किल का काम नहीं है.
Servings
2 - 4
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
दो बीटरूट (चुकंदर), दो आलू (उबले हुए), आधी छोटी कटोरी पीनट्स ( भुनी हुई), आधी शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई), एक छोटा कटोरी पनीर (कद्दूकस किया हुआ), एक बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लोर, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक कटोरी में बीटरूट को धोकर अच्छे से कद्दूकस कर लें.
2
अब इसमें उबले आलू, शिमला मिर्च और पनीर डालकर अच्छे से मिलाएं.
3
इसके बाद इसमें भुनी हुई मूंगफली डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
4
लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक मिलाएं.
5
मिश्रण के तैयार होने के बाद इसमें कॉर्न फ्लोर मिस्क करें.
6
मीडियम आंच पर एक तवे पर तेल डालकर गरम करने के लिए रखें.
7
तेल के गरम होते ही थोड़ा सा मिश्रण लेकर हथेलियों के बीच रखकर टिक्की का शेप दें.
8
हथेलियों को चिकना करना बिल्कुल न भूलें.
9
तेल के गरम होते ही टिक्कियां डालकर दोनों साइड से करारा सेंक लें.
10
तैयार है बीटरूट पीनट्स टिक्की. प्याज के लच्छों और हरी चटनी के साथ सर्व करें.
#beetroot peanuts tikki best starter recipe in hindi#indian kitchen#indian recipe#snacks starters recipe#beetroot#potatoes#roasted peanuts#benefits of beetroot#benefits of beetroot juice