स्टार्टर में बनाइए बीटरूट पीनट्स टिक्की
Back
स्‍नैक्‍स वेज,पार्टी

स्टार्टर में बनाइए बीटरूट पीनट्स टिक्की

बीटरूट और पीनट्स से बनी इस टिक्की का स्वाद जबरदस्त होता है. इसे घर पर बनाना जरा सा भी मुश्किल का काम नहीं है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • दो बीटरूट (चुकंदर), दो आलू (उबले हुए), आधी छोटी कटोरी पीनट्स ( भुनी हुई), आधी शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई), एक छोटा कटोरी पनीर (कद्दूकस किया हुआ), एक बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लोर, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक कटोरी में बीटरूट को धोकर अच्छे से कद्दूकस कर लें.
- अब इसमें उबले आलू, शिमला मिर्च और पनीर डालकर अच्छे से मिलाएं.
- इसके बाद इसमें भुनी हुई मूंगफली डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
- लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक मिलाएं.  
- मिश्रण के तैयार होने के बाद इसमें कॉर्न फ्लोर मिस्क करें.
- मीडियम आंच पर एक तवे पर तेल डालकर गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही थोड़ा सा मिश्रण लेकर हथेलियों के बीच रखकर टिक्की का शेप दें.
- हथेलियों को चिकना करना बिल्कुल न भूलें.
- तेल के गरम होते ही टिक्कियां डालकर दोनों साइड से करारा सेंक लें.
- तैयार है बीटरूट पीनट्स टिक्की. प्याज के लच्छों और हरी चटनी के साथ सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

स्टार्टर में बनाइए बीटरूट पीनट्स टिक्की एक लोकप्रिय वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे दो बीटरूट (चुकंदर), दो आलू (उबले हुए), आधी छोटी कटोरी पीनट्स ( भुनी हुई), आधी शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई), एक छोटा कटोरी पनीर (कद्दूकस किया हुआ), एक बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लोर, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,स्‍टार्टर्स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes