Full Version →

बेसन और मैदा की पापड़ी

स्‍नैक्‍स वेज

स्नैक्स में कुछ कुरकुरा पापड़ी जैसा खाना चाहते हैं तो पकवानगली में जानें बेसन और मैदा की पापड़ी की रेसिपी. बनाना है बेहद आसान.

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
14 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मैदा में नमक, अजवाइन, तेल और पानी मिलाकर गूंद लें. ध्यान रहे आटा सख्त गूंदना है.
  2. 2
    बेसन में नमक, अजवाइन और पानी मिलाकर गूंद लें. ध्यान रहे इसमें तेल नहीं मिलाना है. (सूजी की मीठी पूरी)
  3. 3
    बेसन और गेंहू दोनों के आटे की लोइयां तोड़ लें. (दाबेली)
  4. 4
    गेंहू के आटे की लोई बड़ी और बेसन की थोड़ी छोटी लोई तोड़नी है. (दाल बाफले)
  5. 5
    गेंहू की लोई को थोड़ी बेलें और फिर बीच में बेसन की लोई को दबाते हुए रखें.
  6. 6
    अब दोनों को एकसाथ गोलाकार में बेल लें. इसी तरह सभी लोइयों को बेल लें. (स्प्रिंग रोल रैपर्स)
  7. 7
    बेलने के बाद कांटे से हल्का-हल्का छेद कर दें जिससे कि ये फूले नहीं और पापड़ी जैसा ही बने.
  8. 8
    मीडियम आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें. (मूंगफली के पकौड़े)
  9. 9
    तेल के गर्म होते ही एक-एक करके सभी पापड़ी डालकर सुनहरा होने तक तल लें और आंच बंद कर दें.
  10. 10
    तैयार है गर्मागर्म कुरकुरी बेसन और मैदा की पापड़ी.
#maida #besan #gram flour #refined flour #indian kitchen #indian recipe #besan aur maida ki papdi recipe in hindi pakwangali #snacks #easy to make #besan ki poori #namkeen #carrom seeds
View Full Version