Full Version →

नाश्ते में ऐसे बनाइए बेसन की गर्मागर्म कचौड़ियां

स्‍नैक्‍स वेज,पार्टी

आलू, प्याज और दाल की कचौड़िया तो आपने बहुत बार बनाकर खिलाई होंगी. आज हम लेकर आए हैं बेसन की कचौड़ी बनाने की रेसिपी. जानें विधि...

Servings
2 - 4
★ 4.4
Rating
22 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    बेसन की कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, घी, नमक और पानी डालकर अच्छे से गूंद लें और 15 से 20 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  2. 2
    मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें. (घर पर भी बनेंगी खस्ता कचौड़ी)
  3. 3
    तेल के गरम होते ही जीरा, हींग, अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर डालकर भूनें.
  4. 4
    इन सभी चीजों के भुन जाते ही बेसन, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर कड़छी से चलाते हुए लगातार भूनें. (मूंग दाल की कचौड़ी)
  5. 5
    जब बेसन की भीनी खुशबू आने लगे तो आंच बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें.
  6. 6
    अब गूंदे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़े और पूरी के आकार का बेल लें. (ब्रेड-आलू कचौड़ी) - पूरी के बीचों-बीच भरावन रखें और पोटली बनाते हुए चारों तरफ से बंद कर हल्के हाथों से दोबारा बेलें.
  7. 7
    मीडियम आंच में कड़ाही में घी गरम करने के लिए रखें. (प्याज की कचौड़ी)
  8. 8
    घी के गरम होते ही कचौड़िया डालकर सुनहरा होने तक तल लें. (हरे मटर की कचौड़ी)
  9. 9
    बेसन की खस्ता कचौड़ी तैयार है. हरी चटनी या टोमैटो सॉस के गर्मागर्म साथ सर्व करें.
  10. 10
    फोटो: www.hungryforever.com
#gram flour #besan #kachori #ginger paste #green chillies #indian kitchen #indian recipe #breakfast snacks #aalu ki kachori #pyaaz ki kachori #chinese kachori #flour #garam masala #besan ki kachori recipe in hindi pakwangali #easy to make #coriander powder
View Full Version