नाश्ते में ऐसे बनाइए बेसन की गर्मागर्म कचौड़ियां
Back
स्‍नैक्‍स वेज,पार्टी

नाश्ते में ऐसे बनाइए बेसन की गर्मागर्म कचौड़ियां

आलू, प्याज और दाल की कचौड़िया तो आपने बहुत बार बनाकर खिलाई होंगी. आज हम लेकर आए हैं बेसन की कचौड़ी बनाने की रेसिपी. जानें विधि...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • भरावन बनाने के लिए
  • 1 कप बेसन
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच जीरा, चूटकीभर हींग
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार, कचौड़ी बनाने के लिए
  • 3 कप मैदा, घी जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- बेसन की कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, घी, नमक और पानी डालकर अच्छे से गूंद लें और 15 से 20 मिनट के लिए ढककर रख दें.
- मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें. (घर पर भी बनेंगी खस्ता कचौड़ी)
- तेल के गरम होते ही जीरा, हींग, अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर डालकर भूनें.
- इन सभी चीजों के भुन जाते ही बेसन, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर कड़छी से चलाते हुए लगातार भूनें. (मूंग दाल की कचौड़ी)
- जब बेसन की भीनी खुशबू आने लगे तो आंच बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें.
- अब गूंदे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़े और पूरी के आकार का बेल लें. (ब्रेड-आलू कचौड़ी) 
- पूरी के बीचों-बीच भरावन रखें और पोटली बनाते हुए चारों तरफ से बंद कर हल्के हाथों से दोबारा बेलें.
- मीडियम आंच में कड़ाही में घी गरम करने के लिए रखें. (प्याज की कचौड़ी)
- घी के गरम होते ही कचौड़िया डालकर सुनहरा होने तक तल लें. (हरे मटर की कचौड़ी)
- बेसन की खस्ता कचौड़ी तैयार है. हरी चटनी या टोमैटो सॉस के गर्मागर्म साथ सर्व करें.

फोटो: www.hungryforever.com

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (22 ratings)
4.4 avg from 22 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नाश्ते में ऐसे बनाइए बेसन की गर्मागर्म कचौड़ियां एक लोकप्रिय वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे भरावन बनाने के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes