हरे मटर की कचौड़ी

हरे मटर की कचौड़ी

ठंड में हरे मटर का स्वाद बेहद पसंद किया जाता है. इसी तरह हरे मटर की कचौड़ी का टेस्ट भी बड़ा मजेदार लगता है तो पेश है इन लजीज कचौड़ियों को बनाने का तरीका -

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आटा गूंदने के लिए -
  • 2 कप गेहूं का आटा, एक कप मैदा, एक छोटा चम्मच नमक, तेल, भरावन के लिए -
  • 2 कप हरे मटर के दाने, एक छोटा चम्मच अदरक बारीक कटी हुआ
  • 3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, एक चुटकी हींग पिसी हुई
  • स्वादानुसार नमक

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
आटा तैयार करने के लिए -

- बर्तन में आटा और मैदा एक साथ छान लें. इसमें नमक और 2 चम्मच तेल डालें, आटे को हाथों से मसलकर सामग्री अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नर्म आटा गूंद लें.
- आटे को ढककर लगभग 20 से 30 मिनट के लिए रख दें.

भरावन तैयार करने के लिए -

- गैस पर पानी गर्म करके, इसमें मध्यम आंच पर मटर के दाने उबाल लें.
- 6 से 7 मिनट बाद गैस बंद करके, मटर का सारा पानी निकाल दें.
- अब उबली मटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी में पीस कर पेस्ट तैयार करें.
- गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें हींग का तड़का लगाएं.
- इसके बाद मटर का पेस्ट और नमक डालकर मिक्स करें. 5 मिनट तक मध्यम आंच पर इसे भूनकर गैस बंद कर दें. अब भरावन को ठंडा कर लें.

कचौड़ी तैयार करने के लिए -

- गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें. आटे की छोटी लोई बनाकर इसकी पूरी बेलें.
- पूरी के बीच में भरावन रखें. पूरी को चारों तरफ से पलटकर भरावन बंद कर दें.
- अब इसे गोल बेल लें. कचौड़ी को तेल में डालकर ब्राउन होने तक दोनों तरफ से फ्राई कर लें.
- कचौड़ी को प्लेट में निकाल लें. इसी तरह सारी कचौड़ियां बना लें.
- लीजिए तैयार हैं हरी मटर की कचौड़ी. अब गर्मागर्म कचौड़ियों को चटनी के साथ सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (595 ratings)
4.2 avg from 595 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

हरे मटर की कचौड़ी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आटा गूंदने के लिए - और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes