ब्रेड-आलू कचौड़ी
Back
रोटी-पराठा वेज,ब्रेकफास्‍ट

ब्रेड-आलू कचौड़ी

ब्रेड और आलू से बने कई तरह के व्‍यंजन आपने खाए और बनाएं होंगे. आज इन्‍हीं दोनों से बनी ब्रेड-आलू की कचौड़ी का कॉम्‍बो जरूर ट्राई करें...  

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 10-15 ब्रेड स्लाइस
  • 4 बड़े आलू, उबले हुए
  • 1 चम्मच अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट
  • 1 चम्मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ, आधा चम्मच गरम मसाला
  • 1 चम्मच सौंफ पाउडर
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच चाट मसाला, आधा चम्मच राई-जीरा, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले कचौड़ी का मसाला बनाने के लिए लहसुन-अदरक व मिर्च का पेस्ट आलू में डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- अब सभी मसाले इसमें डालें और अच्‍छी तरह मिला लें.
- इसके बाद कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें राई-जीरा व सौंफ का तड़का लगाएं.
- अब उसमें तैयार आलू का मसाला डालकर दो मिनट तक अच्‍छी तरह भून लें और फिर गैस
बंद कर दें.
- आलू का मसाला जब ठंडा हो जाए तो उसकी लोई की तरह गोलियां बना लें.
- अब ब्रेड की स्लाइस के किनारे हटा कर उसे पानी में डुबोएं और फिर उसका पानी निचोड़ लें.
- इस ब्रेड में तैयार मसाले की गोली रखकर हल्के हाथ से दबाएं.
- अब बाकी की ब्रेड से ऐसे ही कचौडि़यां तैयार कर लें.
- तैयार कचौडि़यों को नॉन सिटक पैन में कुरकुरी तल लें.
- ब्रेड आलू की कचौडि़यों को दही, हरी चटनी या फिर इमली की चटनी के साथ गरमागर्म सर्व करें.

 

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (562 ratings)
4.1 avg from 562 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ब्रेड-आलू कचौड़ी एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 10-15 ब्रेड स्लाइस और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes