चाय के साथ एक नहीं बल्कि कई सारी चीजें परोसी जा सकती हैं जिनमें से एक है बेसन की मसालेदार पापड़ी, और इसे घर पर बनाना भी आसान है.
Servings
2 - 4
★ 2.8
Rating
6 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
दो कटोरी बेसन, एक छोटा चम्मच अजवाइन, एक छोटा चम्मच जीरा, चुटकीभर हींग, नमक स्वादानुसार, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक बर्तन में बेसन, तेल, जीरा, हींग, लाल मिर्च पाउडर डालें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंद लें.
2
आटे को गीले कपड़े से ढककर 10-15 मिनट के लिए रख दें.
3
अब आटे की लोइयां बनाकर इन्हें छोटे साइज में गोलाकार बेल लें.
4
बेली हुई पपड़ियों पर एक कांटे की मदद से छेद कर दें ताकि ये न फूलें.
5
मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
6
तेल के गरम होते ही इसे दोनों साइड से सुनहरा होने तक तल लें.
7
तैयार है बेसन की मसालेदार पापड़ी. गर्मागर्म चाय के साथ सर्व करें.
#besan#papdi#tea time snacks#indian kitchen#indian recipe#besan masaledar papdi snacks recipe in hindi#benefits of hing in hindi#how to make red chilli powder at home in hindi#besan aloo ki poori#besan ke pakode#besan ka chila#besan pyaaj ki sab