नाश्ते या स्नैक में गर्मागर्म कुरकुरे कटलेट हों तो सभी के चहरे पर स्वाद भरी मुस्कान आ जाएगी. ये कई तरीके से बनाए जाते हैं यहां सीखें ब्रेड कटलेट की रेसिपी -
Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
639 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
6 ब्रेड
2 आलू उबले हुए, एक प्याज बारीक कटा हुआ, आधा कप मटर के दाने उबले हुए
2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, कद्दूकस किया हुआ अदरक एक छोटा चम्मच, एक छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, एक छोटा चम्मच चाट मसाला
स्वादानुसार नमक, तेल
🍳 विधि
1
आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें.
2
गैस पर पैन में थोड़ा तेल गर्म करें. इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक मध्यम आंच पर फ्राई करें.
3
अब पैन में अदरक और हरी मिर्च डालकर 30 सैकेंड तक पकाएं.
4
फिर इसमें उबली मटर और गरम मसाला पाउडर डालकर मिक्स करें. इसे 2 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें.
5
अब दो ब्रेड अच्छी तरह मसल लें और इनका चूरा तैयार कर लें.
6
इसके बाद बर्तन में पानी लें. अब पानी में बची हुई ब्रेड डुबोकर निकालें और हाथों से दबाकर इसका पानी निचोड़ लें.
7
अब गीली ब्रेड को मटर के मिक्सचर में मिलाएं. फिर मिक्सचर में आलू, चाट मसाला और नमक डालकर मिक्स कर लें.
8
इसके बाद थोड़ा-थोड़ मिक्सचर लेकर इसके गोल-गोल बॉल बनाएं और हथेली से दबाकर लोई का शेप दें.
9
अब प्लेट में ब्रेड का चूरा निकालें और मिक्सचर से बनी लोई पर चारों तरफ चूरा लपेटें.
10
फिर गैस पर पैन में तेल गर्म करें. इसमें 3 से 4 कटलेट एक साथ डालकर मध्यम आंच पर सेंक लें.
11
जब एक तरफ से कटलेट हल्का ब्राउन हो जाए तो इन्हें पलटकर दूसरी तरफ से भी सेंक लें.
12
फिर इन्हें प्लेट में निकाल लें. इसी तरह सभी ब्रेड कटलेट बना लें.
13
लीजिए तैयार हैं क्रिस्पी ब्रेड कटलेट. अब इन्हें चटनी और सॉस के साथ सर्व करें.
#bread cutlet recipe#bread cutlet#bread cutlet recipe in hindi#cutlet#cutlet recipe#how to make bread cutlet