ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 6 ब्रेड
- 2 आलू उबले हुए, एक प्याज बारीक कटा हुआ, आधा कप मटर के दाने उबले हुए
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, कद्दूकस किया हुआ अदरक एक छोटा चम्मच, एक छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, एक छोटा चम्मच चाट मसाला
- स्वादानुसार नमक, तेल
विधि
- गैस पर पैन में थोड़ा तेल गर्म करें. इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक मध्यम आंच पर फ्राई करें.
- अब पैन में अदरक और हरी मिर्च डालकर 30 सैकेंड तक पकाएं.
- फिर इसमें उबली मटर और गरम मसाला पाउडर डालकर मिक्स करें. इसे 2 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें.
- अब दो ब्रेड अच्छी तरह मसल लें और इनका चूरा तैयार कर लें.
- इसके बाद बर्तन में पानी लें. अब पानी में बची हुई ब्रेड डुबोकर निकालें और हाथों से दबाकर इसका पानी निचोड़ लें.
- अब गीली ब्रेड को मटर के मिक्सचर में मिलाएं. फिर मिक्सचर में आलू, चाट मसाला और नमक डालकर मिक्स कर लें.
- इसके बाद थोड़ा-थोड़ मिक्सचर लेकर इसके गोल-गोल बॉल बनाएं और हथेली से दबाकर लोई का शेप दें.
- अब प्लेट में ब्रेड का चूरा निकालें और मिक्सचर से बनी लोई पर चारों तरफ चूरा लपेटें.
- फिर गैस पर पैन में तेल गर्म करें. इसमें 3 से 4 कटलेट एक साथ डालकर मध्यम आंच पर सेंक लें.
- जब एक तरफ से कटलेट हल्का ब्राउन हो जाए तो इन्हें पलटकर दूसरी तरफ से भी सेंक लें.
- फिर इन्हें प्लेट में निकाल लें. इसी तरह सभी ब्रेड कटलेट बना लें.
- लीजिए तैयार हैं क्रिस्पी ब्रेड कटलेट. अब इन्हें चटनी और सॉस के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
ब्रेड कटलेट एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 6 ब्रेड और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह स्टार्टर्स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
ब्रेड कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले 6 ब्रेड तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
ब्रेड कटलेट बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह ब्रेड कटलेट रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
ब्रेड कटलेट बनाने के लिए 6 ब्रेड के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, ब्रेड कटलेट को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
ब्रेड कटलेट का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
ब्रेड कटलेट एक लोकप्रिय स्टार्टर्स वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT