ब्राउन ब्रेड पोहा
चिवड़ा से तो आपने कई बार पोहा बनाया होगा, पर अब तैयार करें यह ब्राउन ब्रेड पोहा. जानें इसकी रेसिपी...
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 1 आलू
- 1 प्याज
- 3-4 हरी मिर्च
- 6-7 करी पत्ता, ब्राउन ब्रेड के 4 स्लाइस
- 1 छोटी चम्मच राई, नमक स्वादानुसार
- 1 छोटी चम्मच हल्दी
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, तेल फ्राई करने के लिए
🍳 विधि
-
1
ब्रेड पोहा बनाने के लिए सबसे पहले आलू, प्याज, हरी मिर्च और करी पत्ते को धोकर बारीक काट लें.
-
2
दूसरी ओर ब्रेड को भी छोटे-छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें. (एग-ब्रेड पोहा)
-
3
मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें.
-
4
तेल के गर्म होते ही राई डालें. (20 मिनट में बनाएं पनीर पोहा)
-
5
राई के चटकते ही आलू, प्याज, हरी मिर्च और करी पत्ता डालें. (मुरमुरे का पोहा)
-
6
अब हल्दी, नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं और कड़छी से चलाते हुए फ्राई कर लें.
-
7
जैसे ही आलू और प्याज अच्छी तरह से फ्राई हो जाए, ब्रेड के टुकड़े डालें और अच्छे से मिक्स कर 2 से 3 मिनट तक पकने दें. (बची रोटी से बना सकते हैं पोहा)
-
8
तय समय के बाद आंच बंद कर दें.
-
9
गर्मागर्म ब्रेड पोहा तैयार है. टोमैटो केचप के साथ सर्व करें.
#bread
#brown bread
#potato
#onion
#green chillies
#curry leaves
#indian kitchen
#indian recipe
#brown bread poha recipe in hindi pakwangali
#egg bread poha
#poha
#paneer panir poha
#gur poha
#usal poha