Full Version →

टी टाइम स्पेशल: बनाइए साउथ इंडियन स्नैक्स चना दाल वड़ा

स्‍नैक्‍स वेज,पार्टी

चना दाल वड़ा साउथ इंडिया में बनने वाला एक खास स्नैक्स है जिसे सभी बहुत पसंद करते हैं. इसे आसानी से बनाया जा सकता है और यह चाय के साथ बहुत ही बढ़िया लगता है.

Servings
2 - 4
★ 3.6
Rating
8 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले चने की दाल को धोकर 2 से 3 घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
  2. 2
    तय समय के बाद दाल को छानकर इसका पानी निकाल दें.
  3. 3
    अब एक मिक्सर में दाल, अदरक, हरी मिर्च , आधा प्याज और थोड़ा-सा पानी डालकर दरदरा पीस लें.
  4. 4
    इस पेस्ट को एक बड़ बर्तन में निकाल लें. इसमें बाकी की बची प्याज, सूजी, हरा धनिया, करी पत्ता और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
  5. 5
    मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रखें.
  6. 6
    तेल के गरम होते ही उंगलियों पर थोड़ा-सा पानी लगाकर मिश्रण की एक छोटी लोई लेकर पहले गोल और फिर चपटा कर लें.
  7. 7
    वडों को अब तेल में डालकर सुनहरा होने तक दोनों तरफ से तल लें.
  8. 8
    तैयार है चना दाल वड़ा. हरे धनिये की चटनी के साथ सर्व करें.
#chana dal vada #south indian dish #chana dal vada banane ki vidhi south indian traditional food snacks recipe in hindi #chana dal vada recipe in hindi #mysore vada recipe in hindi #aloo bada recipe in hindi pakwangali #sabudana vada recipe in hindi #suji
View Full Version