टी टाइम स्पेशल: बनाइए साउथ इंडियन स्नैक्स चना दाल वड़ा
Back
स्‍नैक्‍स वेज,पार्टी

टी टाइम स्पेशल: बनाइए साउथ इंडियन स्नैक्स चना दाल वड़ा

चना दाल वड़ा साउथ इंडिया में बनने वाला एक खास स्नैक्स है जिसे सभी बहुत पसंद करते हैं. इसे आसानी से बनाया जा सकता है और यह चाय के साथ बहुत ही बढ़िया लगता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कटोरी चना दाल, डेढ़ बड़ा चम्मच सूजी, आधा इंच अदरक का टुकड़ा, दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), एक प्याज (बारीक कटी हुई), करी पत्ता 7-8, कटे हुए, नमक स्वादानुसार, एक बड़ा चम्मच हरा धनिया, तेल तलने के लिए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले चने की दाल को धोकर 2 से 3 घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
- तय समय के बाद दाल को छानकर इसका पानी निकाल दें.
- अब एक मिक्सर में दाल, अदरक, हरी मिर्च , आधा प्याज और थोड़ा-सा पानी डालकर दरदरा पीस लें.
- इस पेस्ट को एक बड़ बर्तन में निकाल लें. इसमें बाकी की बची प्याज, सूजी, हरा धनिया, करी पत्ता और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
- मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही उंगलियों पर थोड़ा-सा पानी लगाकर मिश्रण की एक छोटी लोई लेकर पहले गोल और फिर चपटा कर लें.
- वडों को अब तेल में डालकर सुनहरा होने तक दोनों तरफ से तल लें.
- तैयार है चना दाल वड़ा. हरे धनिये की चटनी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.6 (8 ratings)
3.6 avg from 8 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

टी टाइम स्पेशल: बनाइए साउथ इंडियन स्नैक्स चना दाल वड़ा एक लोकप्रिय वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे एक कटोरी चना दाल, डेढ़ बड़ा चम्मच सूजी, आधा इंच अदरक का टुकड़ा, दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), एक प्याज (बारीक कटी हुई), करी पत्ता 7-8, कटे हुए, नमक स्वादानुसार, एक बड़ा चम्मच हरा धनिया, तेल तलने के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes