मखाना प्रोटीन, फाइबर,आइरन और कार्बोहाइड्रेट का बहुत बढ़िया स्रोत है और इसमें कैलोरी भी बहुत कम होती है. पकवानगली में जानें इसे बनाने का एक नया तरीका.
Servings
1 - 2
★ 3.8
Rating
25 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
एक कटोरी मखाना, एक कटोरी भुनी हुई मूंगफली, एक कटोरी भुनी हुई चने की दाल, एक बड़ा चम्मच मक्खन, एक छोटी चम्मच राई, सात-आठ करी पत्ता, चार-पांच साबुत हरी मिर्च, चुटकीभर हल्दी, नमक स्वादानुसार, एक बड़ा चम्मच टमाटर का पाउडर, एक बड़ा चम्मच पुदीना पाउडर, एक बड़ा चम्मच चीज पाउडर
🍳 विधि
1
धीमी आंच में एक पैन में मक्खन गर्म करने के लिए रखें.
2
मक्खन के गर्म होते ही राई, करी पत्ती और हरी मिर्च डालें.
3
राई के चटकते ही मूंगफली, चने की दाल, मखाना, हल्दी और नमक डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से भूनें.
4
मखानों के सुनहरा होते ही आंच बंद कर दें. तैयार है चटपटा मखाना.
5
टमाटर का पाउडर, पुदीना पाउडर और चीज पाउडर से गार्निश कर सर्व करें.
#makhana#lotus seeds#peanuts#chane ki dal#indian kitchen#indian recipe#tea time snacks#makhana chat#fried aalu makhana#chatpata makhana snacks recipe in hindi pakwangali#makhane ki kheer