स्नैक्स में ऐसे बनाइए चटपटा मखाना

स्नैक्स में ऐसे बनाइए चटपटा मखाना

मखाना प्रोटीन, फाइबर,आइरन और कार्बोहाइड्रेट का बहुत बढ़िया स्रोत है और इसमें कैलोरी भी बहुत कम होती है. पकवानगली में जानें इसे बनाने का एक नया तरीका.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • एक कटोरी मखाना, एक कटोरी भुनी हुई मूंगफली, एक कटोरी भुनी हुई चने की दाल, एक बड़ा चम्मच मक्खन, एक छोटी चम्मच राई, सात-आठ करी पत्ता, चार-पांच साबुत हरी मिर्च, चुटकीभर हल्दी, नमक स्वादानुसार, एक बड़ा चम्मच टमाटर का पाउडर, एक बड़ा चम्मच पुदीना पाउडर, एक बड़ा चम्मच चीज पाउडर

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 1 - 2
- धीमी आंच में एक पैन में मक्खन गर्म करने के लिए रखें.
- मक्खन के गर्म होते ही राई, करी पत्ती और हरी मिर्च डालें.
- राई के चटकते ही मूंगफली, चने की दाल, मखाना, हल्दी और नमक डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से भूनें.
- मखानों के सुनहरा होते ही आंच बंद कर दें. तैयार है चटपटा मखाना.
- टमाटर का पाउडर, पुदीना पाउडर और चीज पाउडर से गार्निश कर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (25 ratings)
3.8 avg from 25 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

स्नैक्स में ऐसे बनाइए चटपटा मखाना एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कटोरी मखाना, एक कटोरी भुनी हुई मूंगफली, एक कटोरी भुनी हुई चने की दाल, एक बड़ा चम्मच मक्खन, एक छोटी चम्मच राई, सात-आठ करी पत्ता, चार-पांच साबुत हरी मिर्च, चुटकीभर हल्दी, नमक स्वादानुसार, एक बड़ा चम्मच टमाटर का पाउडर, एक बड़ा चम्मच पुदीना पाउडर, एक बड़ा चम्मच चीज पाउडर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes