यूं तो कचौरियां कई तरह से बनती है, लेकिन इसमें अगर चीज़ का ट्विस्ट दे
दिया जाए तो बात ही कुछ और हो जाती है. आप भी इस चीज कचौरी को घर में बनाएं
और सबको खिलाएं.
Servings
1 - 2
★ 4.3
Rating
264 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
2 कप मैदा
100 ग्राम तेल, नमक, भरावन के लिए
1 कप किसा हुआ चीज
1/4 कप प्याज बारीक कटा, आधा छोटा चम्मच अदरक व हरी मिर्च कुटी हुई, आधा छोटा चम्म साबूत धनिया, सौंफ, जीरा, लालमिर्च पिसी, गरम मसाला पिसा, काला नमक, सादा नमक, थोड़ा हरा धनिया बारीक कटा, तेल तलने के लिए
🍳 विधि
1
मैदा को छान कर उसमें तेल का मोयन और नमक मिलाकर टाइट गूंथ लें और ढक्कन लगाकर रख दें.
2
अब कचोरी का मसाला तैयार करने के लिए एक पैन में 1 टेबल स्पून तेल गर्म करें. उसमें प्याज, अदरक, हरी मिर्च भूनें. जीरा-सौंफ व धनिया डालें. ठंडा होने पर हरा धनिया व चीज मिला लें.
3
अब मैदे की छोटी-छोटी बराबर की लोई लें व हथेली पर फैलाएं. इसमें चीज मसाला भरें व कचौरियां तैयार कर लें.
4
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करके ठंडा करें व कचोरियों को धीमी आंच पर सुनहरी होने तक तल लें.