चीज कचोरी
Back
स्‍नैक्‍स वेज,पार्टी

चीज कचोरी

यूं तो कचौरियां कई तरह से बनती है, लेकिन इसमें अगर चीज़ का ट्विस्ट दे दिया जाए तो बात ही कुछ और हो जाती है. आप भी इस चीज कचौरी को घर में बनाएं और सबको खि‍लाएं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप मैदा
  • 100 ग्राम तेल, नमक, भरावन के लिए
  • 1 कप किसा हुआ चीज
  • 1/4 कप प्याज बारीक कटा, आधा छोटा चम्मच अदरक व हरी मिर्च कुटी हुई, आधा छोटा चम्म साबूत धनिया, सौंफ, जीरा, लालमिर्च पिसी, गरम मसाला पिसा, काला नमक, सादा नमक, थोड़ा हरा धनिया बारीक कटा, तेल तलने के लिए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- मैदा को छान कर उसमें तेल का मोयन और नमक मिलाकर टाइट गूंथ लें और ढक्कन लगाकर रख दें.
- अब कचोरी का मसाला तैयार करने के लिए एक पैन में 1 टेबल स्पून तेल गर्म करें. उसमें प्याज, अदरक, हरी मिर्च भूनें. जीरा-सौंफ व धनिया डालें. ठंडा होने पर हरा धनिया व चीज मिला लें.
- अब मैदे की छोटी-छोटी बराबर की लोई लें व हथेली पर फैलाएं. इसमें चीज मसाला भरें व कचौरियां तैयार कर लें.
- अब एक कड़ाही में तेल गर्म करके ठंडा करें व कचोरियों को धीमी आंच पर सुनहरी होने तक तल लें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (264 ratings)
4.3 avg from 264 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चीज कचोरी एक लोकप्रिय वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे 2 कप मैदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes