चिकन मलाई कबाब नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाए, तो चिकन मलाई कबाब बनाकर बनाए अपने खाने को लाजवाब.
Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
182 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
500 ग्राम बोनलेस चिकन, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पेस्ट, आधा कप ताजी क्रीम (मलाई), एक बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, तेल
स्वादानुसार नमक
🍳 विधि
1
चिकन के छोटे टुकड़े लंबाई में काटें, फिर इसके सभी तरफ चाकू से चीरा लगाएं.
2
इसके बाद एक बड़े बाउल में चिकन के पीस लें और उसमें लाल मिर्च पेस्ट, ताजी क्रीम, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च
3
पाउडर, गरम मसाला, जीरा पाउडर, नींबू रस, थोड़ा सा तेल, नमक अच्छे से मिलाएं.
4
क्रीम को अच्छी तरह फेंटकर मसाले मिले हुए चिकन के टुकड़ों पर डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
5
फिर मसाले-मलाई में मिक्स चिकन को एक घंटे के लिए रखा छोड़कर उसे 5 से 6 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें.
6
चिकन को फ्रिज से निकालकर प्री हीटेड ओवन में 10 मिनट तक रोस्ट करें.
7
चिकन पक जाए तो गरम-गरम चिकन मलाई कबाब का स्वाद लें.