चिकन मलाई कबाब

चिकन मलाई कबाब

चिकन मलाई कबाब नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाए, तो चिकन मलाई कबाब बनाकर बनाए अपने खाने को लाजवाब.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 500 ग्राम बोनलेस चिकन, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पेस्ट, आधा कप ताजी क्रीम (मलाई), एक बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, तेल
  • स्वादानुसार नमक

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- चिकन के छोटे टुकड़े लंबाई में काटें, फिर इसके सभी तरफ चाकू से चीरा लगाएं.
- इसके बाद एक बड़े बाउल में ‍चिकन के पीस लें और उसमें लाल मिर्च पेस्ट, ताजी क्रीम, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, जीरा पाउडर, नींबू रस, थोड़ा सा तेल, नमक अच्छे से मिलाएं.
- क्रीम को अच्छी तरह फेंटकर मसाले मिले हुए चिकन के टुकड़ों पर डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
- फिर मसाले-मलाई में मिक्स चिकन को एक घंटे के लिए रखा छोड़कर उसे 5 से 6 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें.
- चिकन को फ्रिज से निकालकर प्री हीटेड ओवन में 10 मिनट तक रोस्ट करें.
- चिकन पक जाए तो गरम-गरम चिकन मलाई कबाब का स्वाद लें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (182 ratings)
4.3 avg from 182 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चिकन मलाई कबाब एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम बोनलेस चिकन, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पेस्ट, आधा कप ताजी क्रीम (मलाई), एक बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, तेल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes