Full Version →

ऐसे बनाएं चिली चिकन, बच्चे क्या बड़ों को भी आएगा पसंद

स्‍नैक्‍स नॉन-वेज,पार्टी

चिली चिकन एक इंडो-चाइनीज डिश है जो बहुत ही पॉपुलर है. इसे आप आसानी से घर पर ही बना सकते हैं. इसमें फ्राइड चिकन को ग्रेवी के साथ तैयार कर नूडल्स या फ्राइड राइस के साथ खाया जाता है.

Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
34 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले फ्रेश चिकन को साफ पानी से अच्छी तरह से धो लें.
  2. 2
    अब एक बाउल में चिकन डालें और इसमें नमक, कॉर्न फ्लोर, काली मिर्ची, अंडा, सोया सॉस और रेड चिली सॉस डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  3. 3
    चिकन को मैरीनेट कर 20 मिनट के लिए रख दें.
  4. 4
    तय समय के बाद कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच में गर्म करने के लिए रखें.
  5. 5
    जब तेल अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो चिकन के टुकड़ों को डीप फ्राई कर लें.
  6. 6
    ध्यान रखें कि चिकन के इन टुकड़ों को गोल्डन ब्राउन होने तक तलना है.
  7. 7
    अब एक दूसरे पैन में थोड़ा-सा तेल डालकर आंच में रखें.
  8. 8
    तेल गर्म हो जाए तो इसमें लहसुन और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकेंड तक भूनें.
  9. 9
    जब लहसुन भुनने की खुशबू आने लगे तो इसमें प्याज, शिमला डालकर 15-20 सेकेंड्स तक फ्राई करें. फिर चिकन डाल दें.
  10. 10
    इसमें सोया सॉस, ग्रीन चिली सॉस, सिरका, काली मिर्च और नमक डालें.
  11. 11
    अब इन सबको आप अच्छी तरह से मिक्स करें और इसे तेज आंच पर आप 3-5 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
  12. 12
    तैयार है चिली चिकन.
#chilli chicken #chilli chicken recipe #chilli chicken recipe in hindi #chilli chicken recipe video #how to make chilli chicken #chilli chicken kaise banate hai video #chilli chicken banane ki vidhi #chilli chicken banane ki vidhi hindi mein #delicious chi
View Full Version