आलू खाना हर उम्र के लोगों को बेहद पसंद है. तो चलिए आज बनाना सीखें आलू के मजेदार बॅाल्स...
Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
48 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
3 उबले आलू
2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
2 बड़ा चम्मच बारीक कटी हुई धनिया पत्ती
1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
4 बड़ा चम्मच मैदा
2 बड़ा चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार, तेल तलने के लिए
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक बड़े बॅाउल में आलू को मैश करें और इसे सभी सामग्रियों के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
2
अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे बॅाल्स बनाएं और एक प्लेट में तेल लगाकर इसे चिकना कर बॅाल्स को इसमें रखते जाएं. (दही वाली आलू ब्रेड)
3
एक दूसरी कटोरी में मैदा, नमक और पानी को मिक्स कर इसका गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. (आलू की रंगीन कचौड़ी)
4
अब इन बॅाल्स को मैदे में डिप करें और एक प्लेट में ब्रेड क्रम्ब्स फैलाकर बॅाल्स पर पूरी तरह से लगा लें. (दम आलू लखनवी)
5
धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें. (ऐसे बनेंगी आलू टिक्की क्रिस्पी)
6
तेल के गर्म होते ही आलू के तैयार बॅाल्स को पैन में डालें और इन्हें सुनहरा होने तक फ्राई कर लें. (ऐसे बनेंगे इंस्टैंट पोटैटो चिप्स)
7
आलू बॅाल्स तैयार है. इसे हरी चटनी या टोमैटो केचप के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#potato#aalu aaloo#potato balls#crispy and crunchy#crispy crunchy aalu aaloo balls indian snacks pakwangali recipe hindi#indian kitchen#indian recipe#snacks#tea time snacks#easy to cook#aalu tikki#aalu 65#aalu ki kees#aalu corn tikki#aalu ki