क्रंची आलू बॅाल्स

क्रंची आलू बॅाल्स

आलू खाना हर उम्र के लोगों को बेहद पसंद है. तो चलिए आज बनाना सीखें आलू के मजेदार बॅाल्स...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 3 उबले आलू
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 2 बड़ा चम्मच बारीक कटी हुई धनिया पत्ती
  • 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
  • 4 बड़ा चम्मच मैदा
  • 2 बड़ा चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार, तेल तलने के लिए

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक बड़े बॅाउल में आलू को मैश करें और इसे सभी सामग्रियों के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
- अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे बॅाल्स बनाएं और एक प्लेट में तेल लगाकर इसे चिकना कर बॅाल्स को इसमें रखते जाएं. (दही वाली आलू ब्रेड)
- एक दूसरी कटोरी में मैदा, नमक और पानी को मिक्स कर इसका गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. (आलू की रंगीन कचौड़ी)
- अब इन बॅाल्स को मैदे में डिप करें और एक प्लेट में ब्रेड क्रम्ब्स फैलाकर बॅाल्स पर पूरी तरह से लगा लें. (दम आलू लखनवी)
- धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें. (ऐसे बनेंगी आलू टिक्की क्रिस्पी)
- तेल के गर्म होते ही आलू के तैयार बॅाल्स को पैन में डालें और इन्हें सुनहरा होने तक फ्राई कर लें. (ऐसे बनेंगे इंस्टैंट पोटैटो चिप्स)
- आलू बॅाल्स तैयार है. इसे हरी चटनी या टोमैटो केचप के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (48 ratings)
4.1 avg from 48 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्रंची आलू बॅाल्स एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3 उबले आलू और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes