काजू को अब सिर्फ खीर में ही न डालें बल्कि आप इससे क्रिस्पी पकौड़े भी बना सकते हैं. स्वाद में बेहद ही लाजवाब लगते हैं यह काजू के पकौड़े ...
Servings
2 - 4
★ 4.4
Rating
5 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 बड़ा कप काजू, आधा बड़ा कप बेसन, आधा कप चावल का आटा
1 छोटा चम्मच सौंफ, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, आधा छोटा कप बारीक कटा हुआ पुदीना पत्ता, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक बड़े बॅाउल में सभी सामग्रियों को अच्छे से मिक्स कर मिश्रण तैयार कर लें. ध्यान रखें कि पानी का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें. (वेजिटेबल पकौड़े)
2
धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें. (हरी मिर्च के पकौड़े)
3
अब एक बड़ा चम्मच गर्म तेल पैन से निकालें और मिश्रण में मिक्स कर दें. (पकौड़े का स्वाद बढ़ा देंगे ये टिप्स)
4
अब बारी-बारी करके एक छोटे चम्मच से मिश्रण को पैन में डालें और सुनहरा होने तक तल लें. (मिक्स दाल पकौड़ा)
5
काजू पकौड़ा तैयार है. मसाला चाय के साथ इसका लुत्फ उठाएं.
6
नोट
7
अगर जरूरत हो तो पेस्ट में हल्का सा पानी छिड़क सकते हैं.रोस्टेड काजू बनाने के लिए देंखे यह वीडियो...
#cashew#kaju#dry fruits#pakoda#pakora#Cashew Nut Fritters#gram flour#rice flour#indian kitchen#indian recipe#fennel seeds#red chilli powder#ginger-garlic paste#mint leaves#crispy kaju pakoda indian snacks pakwangali recipe hindi#tea time sna