क्रिस्पी काजू पकौड़ा...

क्रिस्पी काजू पकौड़ा...

काजू को अब सिर्फ खीर में ही न डालें बल्कि आप इससे क्रिस्पी पकौड़े भी बना सकते हैं. स्वाद में बेहद ही लाजवाब लगते हैं यह काजू के पकौड़े ...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 बड़ा कप काजू, आधा बड़ा कप बेसन, आधा कप चावल का आटा
  • 1 छोटा चम्मच सौंफ, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, आधा छोटा कप बारीक कटा हुआ पुदीना पत्ता, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक बड़े बॅाउल में सभी सामग्रियों को अच्छे से मिक्स कर मिश्रण तैयार कर लें. ध्यान रखें कि पानी का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें.  (वेजिटेबल पकौड़े)  
- धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें. (हरी मिर्च के पकौड़े)
- अब एक बड़ा चम्मच गर्म तेल पैन से निकालें और मिश्रण में मिक्स कर दें.  (पकौड़े का स्वाद बढ़ा देंगे ये टिप्स)
- अब बारी-बारी करके एक छोटे चम्मच से मिश्रण को पैन में डालें और सुनहरा होने तक तल लें. (मिक्स दाल पकौड़ा)
- काजू पकौड़ा तैयार है. मसाला चाय के साथ इसका लुत्फ उठाएं.

नोट
- अगर जरूरत हो तो पेस्ट में हल्का सा पानी छिड़क सकते हैं.

रोस्टेड काजू बनाने के लिए देंखे यह वीडियो...


क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (5 ratings)
4.4 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्रिस्पी काजू पकौड़ा... एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 बड़ा कप काजू, आधा बड़ा कप बेसन, आधा कप चावल का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes