Full Version →

बची हुई रोटियों से बनाएं दही भल्ले

स्‍नैक्‍स वेज

अगर आप बची हुई रोटियों का कोई इस्तेमाल नहीं है सोचकर इन्हें फेंक देते हैं तो अब ऐसा बिल्कुल न करें. जानें इनसे लाजवाब दही भल्ले बनाने का तरीका.

Servings
2 - 4
★ 3.9
Rating
8 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मीडियम आंच में एक तवा गर्म करने के लिए रखें.
  2. 2
    तवे के गर्म होते ही एक-एक करके सभी रोटियों को दोनों साइड से पलटते हुए कड़क सेंक लें. (बचे हुए दही बड़ों से बनाएं पराठा)
  3. 3
    अब रोटियों के टुकड़े कर इसे ब्लेंडर में डालकर इसका चूरा तैयार करें.
  4. 4
    रोटी के चूरे में नमक और पानी डालकर आटा गूंद लें और 5 से 7 मिनट के लिए अलग रख दें. (बिना जामन के ऐसे जमाएं स्वादिष्ट दही)
  5. 5
    दूसरी ओर एक बर्तन में आलू, नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, अदरक, हरी मिर्च और धनिया पत्ती डालकर मैश कर लें.
  6. 6
    तय समय के आटे पर हल्का सा तेल लगाकर इसे एक बार दोबारा गूंद लें. (गर्मियों में यूं झट से बना लें ठंडे-ठंडे कॉर्न दही भल्ले)
  7. 7
    आटे की लोई तोड़कर इन्हें गोलाकार दें और हथेलियों के बीच रखकर हल्का सा चपटा कर लें.
  8. 8
    लोई के बीचों-बीच आलू की स्ट्फिंग भरें.
  9. 9
    मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें. (दही की चटनी)
  10. 10
    तेल के गर्म होते ही वड़े डालकर सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर एक प्लेट में निकालकर रख लें. (चुटकियों में बढ़ाएं दही से बनने वाली चीजों का स्वाद)
  11. 11
    वड़ों के ऊपर दही, मीठी चटनी, तीखी चटनी, जीरा पाउडर और धनिया पत्ती डालकर सर्व करें.
  12. 12
    Photo- youtube.com
#roti #chapati #potatoes #dahi bhalla from leftover roti recipe in hindi pakwangali #sweet chutney #spicy chutney #coriander leaves #grated ginger #red chilli powder #garam masala #chaat masala #oats dahi vada #dahi bread roll #dahi papdi chaat #dahi ki ic
View Full Version